Search

 
 
 

चाईबासाः विधायक जगत माझी ने गुदड़ी में स्कूल भवन का किया निरीक्षण, संवेदक को दिया निर्देश

मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने सोमवार को सुदूर गुदड़ी प्रखंड के जाते का दौरा किया. विधायक ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं.
 
ग्रामीणों के साथ बैठक करते विधायक जगत माझी.

Nitish Thakur


Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने सोमवार को सुदूर गुदड़ी प्रखंड के जाते का दौरा किया. विधायक ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से बात की और उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्किंग की समस्या को प्रमुखता से रखते हुए निदान की मांग की. विधायक को बताया कि मोबाइल नेटवर्किंग व इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण आम लोगों को परेशानी होती है. साथ ही सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी सही समय पर नहीं हो पाता है.


उन्होंने कहा कि गुदड़ी अलग प्रखंड होने के बावजूद इंटरनेट के अभाव में आज भी उसे सोनुवा प्रखंड पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जाते में प्राथमिक विद्यालय के भवन निमार्ण में अनियमितता की शिकायत की. इस पर विधायक ने ग्रामीणों के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया और भवन का निर्माण करा रहे संवेदक को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया. चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर संवेदक पर कार्रवाई की जाएगी.

 


मोबाइल नेटवर्किंग के मुद्दे पर कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन व राज्य सरकार गंभीर है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस साल के अंत तक गुदड़ी प्रखंड में मोबाइल नेटवर्किंग की सुविधा बहाल कर दी जाएगी. विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि उनकी प्राथमिकता गुदड़ी प्रखंड के सभी गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ना है. इस दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, मानकी बिरसा बरजो, रोलने बरजो, रमाय बरजो समेत विभिन्न गांवों के मुंडा व ग्रामीण उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही