Search

 
 
 

चाईबासाः विधायक जगत माझी ने आनंदपुर में पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने आनंदपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने किसी औपचारिक भवन की बजाय पेड़ के नीचे बैठकर ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया. विधायक झारबेड़ा पंचायत के ठेठईटांगर व बिंजू पंचायत के कोलबामड़ी और सतबामड़ी गांव पहुंचे थे.
 
ठेठईटांगर गांव में पेड़ के नीचे ग्रामीणों के साथ बैठक करते विधायक जगत माझी.

Nitish Thakur


Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने आनंदपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने किसी औपचारिक भवन की बजाय पेड़ के नीचे बैठकर ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया. विधायक झारबेड़ा पंचायत के ठेठईटांगर व बिंजू पंचायत के कोलबामड़ी और सतबामड़ी गांव पहुंचे थे.


विधायक ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी. ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि उनके गांव आज भी दुर्गम हैं और वे कई बुनियादी चीजों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. पीने के स्वच्छ पानी की कमी है और बिजली की भी समस्या है. नियमित विद्युत आपूर्ति या बुनियादी ढांचे का अभाव है. गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति भी जर्जर हैं.

 


विधायक ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि इन समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर जल्द से जल्द इन दुर्गम क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया. कहा इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है. ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिल्बीरयुस तिर्की, सचिव राजू सिंह, अजय कच्छप, संजीव गंताईत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला- पुरुष उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही