Search

 
 
 

चाईबासा : गोइलकेरा में विधायक ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, पेयजल संकट दूर करने के निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा स्थित प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस मौके पर मौजूद मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. इस दौरान विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं.
 

Nitish Thakur

Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा स्थित प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस मौके पर मौजूद मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. इस दौरान विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं.

 

विधायक ने अपने कक्ष के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय परिसर में मौजूद आम लोगों से भी मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना. बिला पंचायत के सिपुआ गांव से आई महिलाओं ने विधायक को बताया कि गांव के तीन चापाकल (नलकूप) खराब होने के कारण भीषण पेयजल संकट पैदा हो गया है.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तुरंत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात की और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नलकूपों की मरम्मत करने का कड़ा निर्देश दिया. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही