Search

 
 
 

गिरिडीह: बस स्टैंड का महापौर ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश

शहर के बस स्टैंड का शुक्रवार को महापौर प्रमिला मेहरा ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों से बातचीत की. महापौर ने बस स्टैंड को पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
 

Giridih: शहर के बस स्टैंड का शुक्रवार को महापौर प्रमिला मेहरा ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों से बातचीत की. महापौर ने बस स्टैंड को पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

Uploaded Image
उन्होंने कर्मचारियों को नियमित साफ-सफाई, कचरा निष्पादन और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा. निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों ने वेतन से संबंधित अपनी समस्याएं भी महापौर के समक्ष रखीं. महापौर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.


निरीक्षण के बाद महापौर ने कहा कि शहर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही