Search

 
 
 

चाईबासाः पूर्व जिप अध्यक्ष अनीता के अंतिम संस्कार में पहुंचे विधायक

जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सह कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनीता सुम्बरुई का हृदय गति रुकने से निधन हो गया. मंगलवार को उनके पैतृक गांव चाईबासा के भूता गांव में अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर कांग्रेसियों ने स्व. सुम्बरुई के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

विधायक ने कहा कि अनीता सुम्बरुई का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में कांग्रेसी व स्थानीय लोग शामिल हुए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही