Search

 
 
 

चाईबासाः सांसद व विधायक ने धातकीडीह में किया सड़क का शिलान्यास

सांसद ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सभी गांव की सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ा जाये जिसको लेकर गांव-गांव में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड के धातकीडीह आदिवासी टोला में धातकीडीह कुम्हार बांध पुलिया से चमरूडीह तक पीसीसी सड़क बनेगी. सिंहभूम सांसद जोबा माझी व चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने बुधवार को संयुक्त रूप से योजना का शिलान्यास किया. सांसद ने कहा कि यहां सड़क की मांग ग्रामीणों द्वारा वर्षों से की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है. हमारी कोशिश है कि सभी गांव सड़क के जुड़ें, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत ना हो. हमारा लक्ष्य है कि सभी गांव की सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ा जाये जिसको लेकर गांव-गांव में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है.

 विधायक सुखराम उरांव ने कहा चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव की सड़कें को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है. उन्होंने कहा जिन गांवों में सड़क के अलावे अन्य समस्या है तो लिखित रूप से दें, समस्या दूर की जायेगी।मौके मुखिया सावित्री मेलगांडी ने कही की यह सड़क का बनना काफी जरूरी था. ग्रामीणों ने कई बार इस सड़क के बनाने की मांग सांसद एवं विधायक से किया था, जो अब बनने जा रहा है। इस मौके पर ग्राम मुंडा जयद्रीष्ठ प्रधान, अजीत प्रधान, त्रिनाथ प्रधान, पुजारी श्रीवंत षाड़ंगी, वीरेंद्र सिंहदेव, मनोज सिंह, ऋषिकेश प्रधान, राम बोदरा, कमलेश प्रधान, कमलेश केराई, त्रिलोचन प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही