Search

 
 
 

चाईबासाः मनोहरपुर में युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

गुजन प्रकाश साहू पिछले एक साल से बीमार चल रहा था. उसने घर के छज्जे में ओढ़नी के सहारे फांसी लगा ली
 

Ganesh Kumar

Manoharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में एक युवक ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार पंद्रहखोली निवासी स्व. ओम प्रकाश साहू का 40 वर्षीय पुत्र गुजन प्रकाश साहू पिछले एक साल से बीमार चल रहा था. बुधवार की सुबह गुजन प्रकाश की भतीजी जब कमरे में गई, तो गुजन को घर के छज्जे में ओढ़नी के सहारे फांसी से झूलते हुए पाया. उसने इसकी जानकारी घर वालों को दी. परिवार के लोग आनन-फानन में गुजन को फंदे से उतारकर मनोहरपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने बताया कि गुजन पिछले लगभग एक साल से बीमार चल रहा था. 8 जून को उसे इलाज भुवनेश्वर ले जाना था. इधर, घटना की सूचना पाकर मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही