Search

 
 
 

Chaibasa News : गोइलकेरा के कोनेना गांव में सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के कोनेना गांव में जहरीले सांप के डंसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान विक्रम अंगरिया के रूप में हुई है और वह गांव के स्कूल में ही कक्षा छह का छात्र था. घटना के बाद परिवार और कोनेना गांव में मातम छा गया है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Nitish Thakur

Goilkera :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के कोनेना गांव में जहरीले सांप के डंसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान विक्रम अंगरिया के रूप में हुई है और वह गांव के स्कूल में ही कक्षा छह का छात्र था. घटना के बाद परिवार और कोनेना गांव में मातम छा गया है. 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विक्रम बुधवार देर रात अपने परिजनों के साथ घर में जमीन पर सो रहा था. इसी दौरान एक जहरीला सांप घर में घुस आया और उसके दाहिने हाथ में डंस लिया. सर्पदंश के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी.

 

परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोइलकेरा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया. गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सुबह 9:45 बजे इलाज के दौरान विक्रम अंगरिया की मौत हो गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही