Search

 
 
 

Dhanbad News : आपराधिक वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अपने एक साथी के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई में एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अपने एक साथी के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था. 

 

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.यह जानकारी डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रकाश सोय ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी. 

 

Uploaded Image

उन्होंने बताया कि 15 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि हीरक रोड आठ लेन सड़क के पास भुचुंगटांड़ स्थित एक बंद मकान के समीप दो अपराधी किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं. सूचना का सत्यापन करने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

 

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही दोनों युवक भागने लगे.पीछा करने के दौरान एक युवक गिर पड़ा जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया.उसकी पहचान मोनू कुमार यादव के रूप में हुई जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया.तलाशी के दौरान मोनू कुमार यादव की कमर से एक लोडेड अवैध पिस्टल बरामद हुई.

 

पिस्टल की मैगजीन से तीन जिंदा कारतूस भी मिले.बरामद हथियार पर MADE IN USA अंकित है.आरोपी हथियार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने फरार साथी की पहचान ईस्ट बसुरिया निवासी चिरकुट संजय के रूप में की है.

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोनू कुमार यादव वर्ष 2025 में भी आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है.इस संबंध में भूली ओपी में कांड संख्या 113/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. डीएसपी ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही