Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News : चक्रधरपुर व टोकलो से 17 लीटर चुलाई शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चक्रधरपुर प्रखंड के चक्रधरपुर व टोकलो थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 17 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. इस दौरान मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया.
Advertisement
Advertisement
  • चक्रधरपुर में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई
  • दो गिरफ्तार
  • 17 लीटर चुलाई शराब बरामद

Shambhu Kumar

Chakradharpur :  पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चक्रधरपुर प्रखंड के चक्रधरपुर व टोकलो थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 17 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. इस दौरान मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया.

 

उत्पाद विभाग की टीम के अनुसार, चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई. इस दौरान एक व्यक्ति को अवैध चुलाई शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

 

वहीं टोकलो थाना क्षेत्र के चीटपिल गांव में अवैध चुलाई शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी कर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया. दोनों अभियानों में कुल 17 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किए गए. खबर लिखे जाने तक गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया जारी थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही