Search

 
 
 

Chaibasa News : ट्रक चालक के साथ मारपीट मामले में 3 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पश्चिमी सिंहभूम जिला के झींकपानी थाना पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपी चालक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वालों में चतरा के मयुरहणड निवासी सुमित कुमार सिंह, सिंटू कुमार सिंह और चतरा के जमुनिया निवासी बृजेश कुमार सिंह शामिल हैं. तीनों के खिलाफ झींकपानी थाना में गया निवासी ट्रक चालक नन्दन यादव के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के झींकपानी थाना पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपी चालक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वालों में चतरा के मयुरहणड निवासी सुमित कुमार सिंह, सिंटू कुमार सिंह और चतरा के जमुनिया निवासी बृजेश कुमार सिंह शामिल हैं. तीनों के खिलाफ झींकपानी थाना में गया निवासी ट्रक चालक नन्दन यादव के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था.

 

28 मई को दर्ज मामले में बताया गया है कि नन्दन यादव ट्रक संख्या जेएच05 डी वाई 9495 को लेकर बड़बिल ओडिशा से कानपुर जाने के लिए निकला था. रास्ते में झींकपानी के जोड़ापोखर मोड़ के पास ट्रक जैसे ही खड़ा किया. उसी दौरान तीनों ट्रक चालक आ गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. मारपीट में नन्दन यादव जख्मी हो गया. उन लोगों ने ट्रक में रखे 30 हजार रूपए भी निकाल लिए.

 

मामले में बताया गया है कि जिस जगह पर नन्दन यादव ने ट्रक खड़ा किया था, उस जगह पर उक्त चालकों ने अपनी ट्रक खड़ी करने की बात को लेकर मारपीट की. नन्दन यादव ने घटना के बाद झींकपानी थाना में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने तीनों चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही