Search

 
 
 

Chaibasa News: सोनुवा की वैधमारा रेलवे फाटक के समीप अवैध बालू लदे 3 वाहन जब्त

पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा थाना क्षेत्र की वैधमारा रेलवे फाटक के समीप गुरुवार को जिला खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे तीन वाहन को पकड़ा है.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा थाना क्षेत्र की वैधमारा रेलवे फाटक के समीप गुरुवार को जिला खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे तीन वाहन को पकड़ा है. बताया जाता है कि खान निरीक्षक देवानंद शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि गोइलकेरा की ओर से ट्रैक्टर पर व अन्य वाहन में अवैध बालू को चक्रधरपुर की ओर लाया जा रहा है.


निरीक्षक देवानंद शर्मा ने कार्रवाई करते हुए वैधमारा रेलवे फाटक, सोनुआ के पास से बिना वैध कागजात के बालू लदे तीन वाहनों को पकड़ा. वहीं पकड़े गए बालू लदे वाहनों को सोनुवा थाना के हवाले कर दिया गया. जब्त किए गए वाहनों में एक ट्रैक्टर सहित 2 चारपहिया वाहन शामिल हैं. बताया जाता है कि सभी वाहनों में लगभग 120 सीएफटी बालू लदा हुआ था. 


खान निरीक्षक देवानंद शर्मा ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही