Search

 
 
 

Chaibasa News : 30वें ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 11 दिसंबर को फाइनल

Chakradharpur News :इसके बाद राष्ट्रगान हुआ.इस दौरान उन्होंने मैदान में उतरकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया. वहीं, तिरंगे रंग के गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई.
 
फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
  • कोरबा और कटक-11 के बीच रोमांचक मुकाबला

Shambhu Kumar

 

Chakradharpur News : चक्रधरपुर के सेरसा स्टेडियम में शनिवार को 30वें ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ.प्रतियोगिता का मुकाबला कोरबा और कटक-11 ओडिशा के बीच खेला गया.दोनों टीमों के बीच मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला. टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता विजय गागराई ने सेरसा का ध्वज फहराकर किया.

 

 

इसके बाद राष्ट्रगान हुआ.इस दौरान उन्होंने मैदान में उतरकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया. वहीं, तिरंगे रंग के गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की गई.शनिवार से शुरू हुई यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 11 दिसंबर तक चलेगी.

 

इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आई कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं.सभी टीमें बेहतर प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय फुटबॉल प्रशंसकों में विशेष उत्साह है. सेरसा स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी से खेल का माहौल भी उत्साहपूर्ण बना हुआ है.

 

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा. ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट चक्रधरपुर की खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

 

हर वर्ष इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेकर फुटबॉल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद देती हैं. उद्घाटन समारोह में एडीआरएम अनूप पटेल, सीनियर डीएमई राजीव रंजन रशिक, सीनियर डीईई (जी) सुखदयाल शर्मा, सीनियर डीएससी ए. नवीन प्रसाद, डॉ. श्याम सोरेन, डॉ. नंदिनी सहित रेलवे के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही