Lagatar Desk : शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ रिलीज को तैयार है. जो 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना डैडी कूल रिलीज किया है.
जिसमे शाहरुख के साथ करीना कपूर ठुमके लगाते नजर आ रही है. ये जोड़ी 15 साल बाद एक बार फिर साथ आई है.
शाहरुख खान का 'डैडी कूल' लोगों को आ रहा है पसंद
गाने को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'बेबो के साथ वापसी गाना ओल्ड स्कूल है, लेकिन फिर भी कूल है.
अन्य लोगों ने स्क्रीन पर इन दोनों सितारों को फिर से एक साथ देखकर खुशी जताई. एक और फैन ने करीना और शाहरुख की जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा, 'चम्मक छलो' और 'क्रिमिनल' जैसे शानदार गानों के बाद यह ओरिजिनल सुपर जोड़ी 'डैडी कूल' के साथ वापस आ गई है

