Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर के हथिया गांव में वज्रपात से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Chaibasa News: वज्रपात की घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में सुखलाल को उपचार के लिए चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद हथिया गांव में शोक का माहौल है. वहीं ग्रामीणों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को देकर मुआवजे की मांग की
 
सांकेतिक तस्वीर

Shambhu Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया गांव में सोमवार दोपहर तेज बारिश के बीच हुई वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि करीब साढ़े तीन बजे मौसम में अचानक बदलाव आया और क्षेत्र में गरज के साथ बारिश होने लगी. इसी दौरान गांव में वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में 44 वर्षीय सुखलाल हेम्ब्रम आ गए.

 

इसे भी पढ़ें:


वज्रपात की घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में सुखलाल को उपचार के लिए चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद हथिया गांव में शोक का माहौल है. वहीं ग्रामीणों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को देकर मुआवजे की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही