Shambhu Kumar
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में बुधवार को नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए अकादमिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया. पुरस्कार और प्रमाण-पत्र लेने के बाद विद्यार्थियों के हौसले बुलंद नजर आए. विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई और उन्हें आगे भी लगन एवं अनुशासन के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया.
इसे भी पढ़ें:
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार यादव, प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्या राजश्री कुमारी ने विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं.
उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.वहीं विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

