Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: सेलकर्मी सचिन करण मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा जेल

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मेघाहातुबुरू के सेलकर्मी सचिन करण की सड़क हादसे में मौत के मामले में किरीबुरू पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्रोस्पेक्टिंग निवासी 36 वर्षीय अजंता कंडुलना को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिला के मेघाहातुबुरू के सेलकर्मी सचिन करण की सड़क हादसे में मौत के मामले में किरीबुरू पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्रोस्पेक्टिंग निवासी 36 वर्षीय अजंता कंडुलना को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व सारंडा सुवन छात्रावास के समीप सचिन करण गंभीर रूप से घायल मिले थे.

 

उन्हें तत्काल राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. शुरुआती जांच में घटना सामान्य सड़क दुर्घटना लग रही थी. हालांकि, थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में की गई विस्तृत जांच में सामने आया कि सचिन की बाइक को अजंता कंडुलना द्वारा तेज एवं लापरवाही से चलाई जा रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी थी. दुर्घटना के बाद आरोपी घायल की मदद किए बिना घटनास्थल से फरार हो गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना प्रभारी रोहित कुमार ने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तुरंत मदद करें और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही