Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: कराईकेला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा भाई बताया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा भाई बताया जा रहा है. 


बताया जाता है कि कराईकेला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 20 वर्षीय डुबरू गगाराई पर आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी घटना की जानकारी नहीं देने की धमकी दी. इससे पीड़िता काफी भयभीत हो गई और कुछ समय तक किसी से कुछ नहीं कह सकी.


बाद में पीड़िता ने साहस जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कराईकेला थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस टीम ने आरोपी डुबरू गगाराई को गिरफ्तार कर लिया. 


पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय जांच चाईबासा सदर अस्पताल में कराया. इसके अलावा न्यायालय में पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया गया है. थाना प्रभारी प्यारे हसन ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. 


पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही