Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa : टाटा स्टील प्लांट से चोरी हुए तांबे का तार बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के टाटा स्टील नोवामुंडी में कन्वेयर संचालन में उपयोग किए जाने वाले तांबे के तार की चोरी मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तांबे के तार भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के टाटा स्टील नोवामुंडी में कन्वेयर संचालन में उपयोग किए जाने वाले तांबे के तार की चोरी मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तांबे के तार भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


बताया जाता है कि 15 जून 2026 को टाटा स्टील के सुरक्षा प्रभारी द्वारा नोवामुंडी थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत में बताया गया था कि टाटा स्टील नोवामुंडी में स्थापित कन्वेयर के संचालन में प्रयुक्त लगभग 100 मीटर तांबे का तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. इस संबंध में नोवामुंडी थाना में मामला दर्ज किया गया था. मामले के अनुसंधान, आसूचना संकलन और छापेमारी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किए गए तांबे के तार को टेम्पू मुंडा और उसके सहयोगियों ने विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखा है.


सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टेम्पू मुंडा के पास से 45 मीटर लंबाई का तार, प्रेम गोप के पास से 25 मीटर, अनि मुंडा के पास से 18 मीटर, शिवा सरदार के पास से 27 मीटर और अंकित करुवा के पास से 4 मीटर लंबाई का चोरी का तांबे का तार बरामद किया. बरामद सभी तारों को विधिवत जब्त कर लिया गया.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टेम्पू मुंडा (30 वर्ष), प्रेम गोप (19 वर्ष), अनि मुंडा (20 वर्ष), शिवा सरदार (20 वर्ष) और अंकित करुवा (19 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी आरोपी नोवामुंडी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं.


इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक नयन कुमार सिंह ने किया. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक पूर्णिमा कुमारी, अखिलेश सिंह, सहायक अवर निरीक्षक बिनोद कुमार सिंह और जाप-09 के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है और चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही