Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : बंद प्लांट से लोहा चोरी की साजिश नाकाम, छह गिरफ्तार

पुलिस ने बंद पड़े औद्योगिक प्लांट से लोहे की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण व लोहे की सामग्री बरामद की है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी,

Saraikela : खरसावां थाना पुलिस ने बंद पड़े औद्योगिक प्लांट से लोहे की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण व लोहे की सामग्री बरामद की है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोहों में हड़कंप मच है.

 

जानकारी के अनुसार, 17 जून की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह गांव स्थित अभिजीत कंपनी के बंद पड़े प्लांट में कुछ लोग घुसकर लोहे की कटाई कर चोरी की तैयारी में हैं. सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल प्लांट परिसर में छापेमारी की गई.

 

पुलिस ने प्लांट छह लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया. वे प्लांट के भीतर लोहे की कटाई की तैयारी में जुटे थे. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में उपयोग किए जाने वाले उपकरण जब्त कर लिए. बरामद सामान में दो ऑक्सीजन सिलेंडर, दो गैस रेगुलेटर, गैस कटर, कटर पाइप, वेल्डिंग रॉड, नोजल व अन्य उपकरण शामिल हैं. 

 

गिरफ्तार सभी आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद सभी को जेल भेज दिया. 

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही