Search

 
 
 

Chaibasa News : हथकड़ी-रस्सी काटकर थाने से फरार हुआ आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार

Chaibasa News :बताया जाता है कि 29 सितंबर को चोरी के मामलों में पूछताछ के लिए अफताब को किरीबुरू थाना लाया गया था. गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान उसके हाथ में हथकड़ी लगाने के साथ रस्सी भी बांधी गई थी. इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
 
फरार आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार

 

Amit Kumar

 

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना परिसर से फरार हुए चोरी के आरोपी अफताब खान उर्फ टेंगर को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर टूटी हुई हथकड़ी का कटा हुआ रस्सा और करीब 2.5 फीट लंबा लोहे का सब्बल बरामद किया है.

 

 

बताया जाता है कि 29 सितंबर को चोरी के मामलों में पूछताछ के लिए अफताब को किरीबुरू थाना लाया गया था. गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान उसके हाथ में हथकड़ी लगाने के साथ रस्सी भी बांधी गई थी. इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किरीबुरू एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया. टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी और तलाश अभियान चलाया. 

 

इसी दौरान पुलिस ने करीब 72 घंटे के भीतर आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के अनुसार, बरामद सब्बल का इस्तेमाल चोरी की अन्य घटनाओं में किए जाने की आशंका की जांच की जा रही है. 

 

अफताब का नाम सेल अधिकारी राहुल यादव के आवास में हुई चोरी के मामले में भी सामने आया था.पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके संभावित साथियों और किरीबुरू में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही