Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की मनोहरपुर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न ब्रांडों की कुल छह कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है. इनमें 72 बोतलें शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:
गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुदपोश निवासी रोशन तिर्की के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की छह कार्टून शराब बरामद हुई.
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है.
मनोहरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही मामले की जांच की जा रही है, ताकि इस कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

