Amit Kumar
Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग समेत तीन युवतियों को गुवा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से सकुशल बरामद किया है. पुलिस ने मेरठ में जीआरपी के सहयोग से तीनों युवतियों को बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार, गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव निवासी मादो चाम्पिया ने इसी माह के 1 तारीख को थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी करीब 17 वर्षीय बेटी सुबनी चाम्पिया के लापता होने की सूचना दी थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.मामले में गुवा थाना में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई.
इसे भी पढ़ें:
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लापता युवतियां काम की तलाश में मेरठ गई हैं. इसके बाद विशेष टीम चार अगस्त को मेरठ रवाना हुई. स्थानीय स्तर पर छानबीन और जीआरपी के सहयोग से पुलिस ने सुबनी चाम्पिया (17), गनोर हेम्ब्रम (16) और नामसी चाम्पिया (21) को सकुशल बरामद किया. तीनों को सुरक्षित गुवा थाना लाया गया. नामसी चाम्पिया बालिग है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment