Search

 
 
 

Chaibasa News: आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता का आरोप, चक्रधरपुर के झरझरा का मामला

Chaibasa News: मामले को लेकर चयन समिति और ग्राम मुंडा का कहना है कि ग्राम सभा में आयोजित आमसभा के दौरान सुमान हाईबुरू को आंगनबाड़ी सेविका के रूप में चयनित किया गया था. इसके बावजूद अब किसी दूसरी महिला को कार्यभार सौंपने की बात सामने आ रही है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी है.
 
ग्राम सभा में उठा चयन प्रक्रिया पर सवाल
  • ग्राम सभा में विरोध, ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया दोबारा कराने की मांग की, जिला प्रशासन को सौंपा आवेदन

Shambhu Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत होयोहातु पंचायत के झरझरा गांव में आंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर विवाद गहरा गया है. चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने ग्राम सभा में विरोध जताया. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आंगनबाड़ी सेविका का चयन दोबारा कराने की मांग की है.


इसे भी पढ़ें:


मामले को लेकर चयन समिति और ग्राम मुंडा का कहना है कि ग्राम सभा में आयोजित आमसभा के दौरान सुमान हाईबुरू को आंगनबाड़ी सेविका के रूप में चयनित किया गया था. इसके बावजूद अब किसी दूसरी महिला को कार्यभार सौंपने की बात सामने आ रही है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों का आरोप है कि यदि आमसभा में चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, तो उसके बाद दूसरी महिला को जिम्मेदारी देने की बात क्यों कही जा रही है.


इस मामले को लेकर ग्रामीणों और संबंधित लोगों ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत रखी है. आंगनबाड़ी सेविका का चयन पुनः कराने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को आवेदन पत्र भी सौंपा गया है. आवेदन के माध्यम से चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है.


ग्रामीणों ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका का चयन निर्धारित नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए. इससे सभी योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सकेगा और किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होगा. ग्राम सभा में चयन प्रक्रिया को लेकर जताए गए विरोध के बाद अब ग्रामीणों की नजर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही