Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News : झींकपानी में जमीन विवाद में तीर से हमला, एक घायल

झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटिया गांव में जमीन विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को तीर मारकर घायल कर दिया. बताया जाता है कि गांव का मोंगा बिरुली सब्जी बेचने झींकपानी साप्ताहिक बाजार जाने के लिए टाटा मैजिक सवारी गाड़ी पर सवार हुआ. रास्ते में उसके पड़ोसियों ने उसे दो तीर मार दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा.
Advertisement
Advertisement
घायल का इलाज करती टीम.

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटिया गांव में जमीन विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को तीर मारकर घायल कर दिया. बताया जाता है कि गांव का मोंगा बिरुली सब्जी बेचने झींकपानी साप्ताहिक बाजार जाने के लिए टाटा मैजिक सवारी गाड़ी पर सवार हुआ. गाड़ी में जगह कम होने की वजह से वह गाड़ी में पीछे लटक गया.


रास्ते में चिड़ियापहाड़ी गांव के पास घात लगाए उसके पड़ोसियों ने उसे दो तीर मार दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घायल मोंगा बिरुली को झींकपानी अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

 


ग्रामीणों ने बताया कि जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से मोगा का विवाद चल रहा था. इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. इधर, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही