Search

 
 
 

Ranchi News : 3.29 करोड़ की लागत से दो तालाबों का होगा कायाकल्प

रांची नगर निगम शहर के दो प्रमुख तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी से जुटा हुआ है. शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड संख्या 37 स्थित जगन्नाथपुर बस्ती तालाब और वार्ड संख्या 38 के नर्सरी तालाब का निरीक्षण किया.
 

Ranchi : रांची नगर निगम शहर के दो प्रमुख तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी से जुटा हुआ है. शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड संख्या 37 स्थित जगन्नाथपुर बस्ती तालाब और वार्ड संख्या 38 के नर्सरी तालाब का निरीक्षण किया.

 

नगर निगम द्वारा दोनों परियोजनाओं पर कुल 3.29 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इनमें जगन्नाथपुर बस्ती तालाब के जीर्णोद्धार पर 1.21 करोड़ रुपये और नर्सरी तालाब परियोजना पर 2.07 करोड़ रुपए की लागत आ रही है.


जगन्नाथपुर तालाब का 95% कार्य पूरा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जगन्नाथपुर बस्ती तालाब का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. 25 मई तक सभी सिविल कार्य समाप्त कर लिए जाएंगे. नगर आयुक्त ने तालाब परिसर में हाई मास्ट लाइट, आकर्षक लैंडस्केपिंग, पाथवे निर्माण, साफ-सफाई और पौधारोपण कराने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने कहा कि तालाब क्षेत्र को सुरक्षित एवं व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें.

 

नर्सरी तालाब का कार्य जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य

नगर आयुक्त ने नर्सरी तालाब परियोजना का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि 2.07 करोड़ की इस परियोजना का करीब 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. इसे 20 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

 

नगर आयुक्त ने इस माह के अंत तक सभी सिविल कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पौधारोपण और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने का निर्देश दिया.

 

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि दोनों जलाशयों के पुनर्जीवन से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भू-जल स्तर में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण का लाभ मिलेगा. निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू, कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, सहायक अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही