Search

 
 
 

Giridih News : बिरनी में जंगली हाथियों के हमले में महिला की मौत, दहशत में ग्रामीण

बिरनी प्रखंड के बंगरा कला गांव में शनिवार को जंगली हाथियों के झुंड ने एक महिला को कुचलकर मार डाला. इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई. मृत महिला की पहचान गांव की उर्मिला देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है.
 
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़.

Giridih : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के बंगरा कला गांव में शनिवार को जंगली हाथियों के झुंड ने एक महिला को कुचलकर मार डाला. इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई. मृत महिला की पहचान गांव की उर्मिला देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार, पांच हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया. हाथियों को देख ग्रामीण भागने लगे. इसी दौरान एक हाथी ने उर्मिला देवी को पैरों से कुचल दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर बिरनी थाना पुलिस, वन विभाग की टीम व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. वनकर्मियों ने काफी मशक्कत कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा. 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी पिछले कई दिनों से इलाके में घूम रहे हैं. वन विभाग को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ. मृतका के परिजनों ने वन विभाग से मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही