Search

 
 
 

Giridih News :  अनियंत्रित होकर बस होटल में घुसी, महिला समेत दो लोग घायल

जिले में शनिवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित परियाण में एक बस अनियंत्रित होकर होटल में जा घुसी. इस हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि होटल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
 

Giridih :  जिले में शनिवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित परियाण में एक बस अनियंत्रित होकर होटल में जा घुसी. इस हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि होटल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

 

Uploaded Image

 

मिली जानकारी के अनुसार “विष्णु रथ” नामक बस अनियंत्रित होकर परियाणा स्थित ऋतु मंडल के होटल में जा घुसी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के होटल में घुसने से होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.  

 

Uploaded Image

 

वहीं होटल संचालक ऋतु मंडल की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला. 

 

Uploaded Image

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी है. खबर लिखे जाने कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी. हादसे के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. ़

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही