Search

 
 
 

Ranchi Crime News : जमीन विवाद में हुए फायरिंग मामले में 3 अरेस्ट, पिस्टल-कारतूस बरामद

नगड़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो पिस्टल, 13 राउंड जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया गया हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
 

Ranchi : नगड़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो पिस्टल, 13 राउंड जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया गया हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 

पुलिस के अनुसार 8 मई की शाम करीब 7:20 बजे सूचना मिली थी कि कोलांबी गांव में जमीन विवाद को लेकर अनुप कुमार और उसके सहयोगियों ने फायरिंग की है. सूचना मिलने के बाद नगड़ी थाना में सन्हा दर्ज कर मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई.

 

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी की निगरानी में डीएसपी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तुसमों गांव में छापेमारी कर अनुप कुमार को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने फायरिंग की घटना को स्वीकार कर लिया. बताया कि घटना के बाद दो पिस्टल और बचे कारतूस अपने दोस्त रमेश गोप के घर में छिपा दिए थे.

 

इसके बाद पुलिस ने रमेश गोप के घर पर छापेमारी की. वहां से रमेश गोप और प्रताप गोप को पकड़कर पूछताछ की गई. उनकी निशानदेही पर घर से दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया गया. हथियारों के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों में तुसमों निवासी अनुप कुमार, रमेश गोप और प्रताप गोप शामिल हैं. मामले में नगड़ी थाना कांड संख्या 74/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है. छापेमारी दल में नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही