Search

 
 
 

Chaibasa News: मनोहरपुर रेलवे स्टेशन में रेल सुरक्षा व मानव तस्करी रोकथाम को लेकर जागरूकता

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन में मंगलवार को रेल सुरक्षा बलों ने मानव तस्करी की रोकथाम एवं बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. कार्यक्रम का नेतृत्व रेल थाना चक्रधरपुर के प्रभारी निरीक्षक आर. के. पांडेय ने किया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन में मंगलवार को रेल सुरक्षा बलों ने मानव तस्करी की रोकथाम एवं बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. कार्यक्रम का नेतृत्व रेल थाना चक्रधरपुर के प्रभारी निरीक्षक आर. के. पांडेय ने किया. उनके साथ सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत कुमार, एएसआई एम. ब्योमकेश, आरपीएफ पोस्ट मनोहरपुर के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे.

Uploaded Image
अभियान में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के सचिव राजेश तिवारी, सुधा देवी, ताहिरुन खातून, चित्रा डे एवं मदीना चक्रवर्ती ने भी भाग लेकर यात्रियों को मानव व बाल तस्करी के प्रति जागरूक किया. इस दौरान रेल संबंधी किसी भी समस्या के लिए रेलवे हेल्पलाइन 193 तथा बाल तस्करी या संकटग्रस्त बच्चों की सूचना के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस अवसर पर राजेश तिवारी ने कहा कि मानव एवं बाल तस्करी जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता और समय पर सूचना देना बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को देने और सुरक्षित यात्रा के लिए रेल अधिनियम का पालन करने की अपील की. इस मौके पर काफी संख्या में यात्रीगण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही