Search

 
 
 

Chaibasa News:  डायन-प्रथा और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता बैठक, कुरीतियां खत्म करने का संकल्प

Chaibasa News: आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने डायन-प्रथा के नाम पर महिलाओं एवं निर्दोष लोगों के साथ होने वाले अत्याचार, अमानवीय व्यवहार, समाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने मानवता और सामाजिक न्याय के विषय पर जानकारी दी.
 
अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता बैठक
  • महिलाओं के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर दिया गया जोर

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत कासिरा पंचायत के नरसिंहपुर गांव के डुमुसाई टोला में डायन-प्रथा, अंधविश्वास एवं समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को जागरूकता बैठक आयोजित की गई. इसमें आदिवासी ‘हो समाज’ युवा महासभा एवं नेशनल आदिवासी रिवाइवल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ चर्चा की. 

 

इसे भी पढ़ें:


आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने डायन-प्रथा के नाम पर महिलाओं एवं निर्दोष लोगों के साथ होने वाले अत्याचार, अमानवीय व्यवहार, समाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने मानवता और सामाजिक न्याय के विषय पर जानकारी दी.


उन्होंने विभिन्न आपराधिक घटनाओं और न्यायालय से जुड़े मामलों के उदाहरण देते हुए ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि ऐसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा.


सरना बचाओ समिति एवं नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोशिएसन के वक्ताओं ने ग्रामीणों को सामाजिक शिक्षा, आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता, महिला सम्मान तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. साथ ही समाज में व्याप्त अंधविश्वास एवं कुरीतियों के विरुद्ध सामूहिक रूप से आवाज उठाने और एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में जोर देकर ग्रामीणों को संगठित करने का प्रयास किया.


बैठक में रासिका कोड़ा,मनोज कुमार कोड़ा,नरसिंह कोड़ा,सुभाष कोड़ा,सुनील हेम्ब्रम,पोगानरसिंह कोड़ा,सुखलाल कोड़ा,मनमोहन हेम्ब्रम,चुड़ी कोड़ा, लक्ष्मण कोड़ा,डिकुल कोड़ा,चरण कोड़ा,बादुला कोड़ा,रूपसिंह कोड़ा,संतोष कोड़ा,जयकृत कोड़ा,देव केराई,शुरू कोड़ा,शर्मिला कोड़ा,सुभाष मुगा कोड़ा समेत अन्य मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही