Search

 
 
 

Chaibasa News: सूर्या नर्सिंग कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Chaibasa News: चक्रधरपुर स्थित सूर्या नर्सिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी और नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया गया. छात्र-छात्राओं ने तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं के शुरुआती लक्षणों को पहचानने तथा जरूरत पड़ने पर उचित सहायता लेने का संदेश दिया.
 
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर स्थित सूर्या नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक संकोच को दूर करना तथा लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना रहा. 

इसे भी पढ़ें:


कार्यक्रम में भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी और नाटक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया गया. छात्र-छात्राओं ने तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं के शुरुआती लक्षणों को पहचानने तथा जरूरत पड़ने पर उचित सहायता लेने का संदेश दिया. पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से भावनात्मक समस्याओं पर खुलकर बातचीत करने और सकारात्मक सोच अपनाने पर जोर दिया गया.


नाटक के माध्यम से बताया गया कि मानसिक परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति का मजाक उड़ाने या उसे नजरअंदाज करने के बजाय उसे समझना और सहयोग देना चाहिए. जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सहायता लेने के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए. 


इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक नरसिंह महतो, नर्सिंग ट्यूटर प्रियांजा महतो, शीतल बाखला, सुमन एक्का, अरतीलता महतो, इग्नेस टोप्पो और प्रतिमा केरकेट्टा सहित एएनएम एवं जीएनएम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है. समय पर उचित सहायता, सहानुभूति और मार्गदर्शन मिलने से मानसिक समस्याओं से निपटने में मदद मिलती है. कॉलेज की इस पहल ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनने और एक जागरूक एवं सहयोगी समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही