Shambhu Kumar
Chaibasa News: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई. इस अवसर पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम, पश्चिमी सिंहभूम के डीसी मनीष कुमार, एसपी अमित रेनू एवं डीडीसी उत्कर्ष कुमार की उपस्थिति में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इसे भी पढ़ें:
कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति लोगों की सहभागिता बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस क्रम में गुब्बारे उड़ाकर जागरूकता का संदेश दिया गया. साथ ही हस्ताक्षर पट्टिका पर हस्ताक्षर, सेल्फी और रंगोली जैसी गतिविधियों के माध्यम से भी कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित किया गया.
प्रचार वाहन के माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, मौजूदा प्रविष्टियों की जांच करने तथा आवश्यकतानुसार उनमें संशोधन कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक रहें और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं.
इस अवसर पर अधिकारियों ने स्वच्छ, त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची के महत्व पर जोर दिया. साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा नागरिकों को निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति सजग करने का प्रयास किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

