Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: दो दिवसीय दौरे पर चक्रधरपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिमी सिंहभूम जिला पहुंचे. सोमवार को रांची से सड़क मार्ग होते हुए बाबूलाल मरांडी देर शाम मेघाहातुबुरु पहुंचे. रांची से मेघाहातुबुरु आने के दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का गुलदस्ता देकर व फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिमी सिंहभूम जिला पहुंचे. सोमवार को रांची से सड़क मार्ग होते हुए बाबूलाल मरांडी देर शाम मेघाहातुबुरु पहुंचे. रांची से मेघाहातुबुरु आने के दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का गुलदस्ता देकर व फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया. 

Uploaded Image
चक्रधरपुर पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष शाहपुर विधायक गुरु चरण नायक के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया. जहां थाना रोड स्थित राजा अर्जुन सिंह पार्क में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. साथ ही पार्टी को मजबूत करने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए. 

 

इसे भी पढ़ें:


पत्रकारों से वार्तालाप के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के सारंडा कोल्हान क्षेत्र में भरपूर मात्रा में खनिज है. कोल्हानवासियों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है. वहीं गोइलकेरा पहुंचने पर उन्होंने गोईलकेरा हाट-बाजार स्थित सभा स्थल में जनता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर बरसे. इस दौरान कई लोग भाजपा में भी शामिल हुए. 


इस मौके पर पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, डॉ विजय सिंह गागराई, भाजपा नगर अध्यक्ष अनूप दुबे, डिजिटल मीडिया प्रभारी संदीप साव,प्रिंट मीडिया प्रभारी नीतीश पाठक, बंटी मिश्रा, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, भाजपा नेता संजय पासवान समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही