- फुटबॉल खेलने के बाद मेला देखने गया था युवक
- घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बनमालीपुर निवासी डोबरो हेम्ब्रम (26), पिता जोकरो हेम्ब्रम के रूप में हुई है. हादसा एदेलबेड़ा के पास हुआ, जहां युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई.
इसे भी पढ़ें:

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
बताया जाता है कि डोबरो हेम्ब्रम फुटबॉल खेलने के लिए अपनी टीम के साथ जोलडीहा के जेंतगढ़ गया था. फुटबॉल खेलने के बाद वह खुटपानी में आयोजित लोटा मेला देखने चला गया. मेला देखने के बाद वह रात में बाइक से अकेले अपने घर लौट रहा था.
बताया जाता है कि देर रात करीब डेढ़ बजे एदेलबेड़ा के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. रविवार को एंबुलेंस की मदद से युवक को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद चक्रधरपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

