Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: टेबो घाटी में बस की चपेट में आए बाइक सवार, 2 युवकों की मौके पर मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की टेबो थाना क्षेत्र के पराया और कंडियांग हॉकी मैदान के समीप शनिवार शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि टेबो थाना क्षेत्र की चाकी गांव स्थित शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने के लिए बंदगांव थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव के दो लोग मोटरसाइकिल से आए थे.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की टेबो थाना क्षेत्र के पराया और कंडियांग हॉकी मैदान के समीप शनिवार शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि टेबो थाना क्षेत्र की चाकी गांव स्थित शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने के लिए बंदगांव थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव के दो लोग मोटरसाइकिल से आए थे. 

Uploaded Image

टेबो घाटी में बाइक सवार दो युवकों की मौत

हाट से वापस लौटने के दौरान रांची की ओर से आ रही मनीला बस से तीखे मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. 

 

इसे भी पढ़ें:


पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दुर्घटनाग्रस्त बस और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है. थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी ने बताया कि मृतकों की पहचान बंदगांव थाना की सहायता से कराई जा रही है. पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दोनों मृतकों की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही