Shambhu Kumar
Chaibasa News: स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर चाईबासा स्थित मधु बाजार में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम में जय किशन बिरूली ने उनकी जीवनी के बारे में बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद ठेंगड़ी जी प्रचारक का जीवन व्यतीत किया. उन्होंने समाज में तीन संगठनों की स्थापना की.
इसे भी पढ़ें:
जिनमें स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ और किसान संघ शामिल है, जो आज समाज में निरंतर सशक्त संगठन के रूप में कार्य कर रहा है. उनके विचारों को आगे बढ़ते हुए आज केंद्र सरकार भी कई योजनाएं चला रही है. जिससे किसान, मजदूर, महिला और युवा सशक्त हो रहे हैं.
कार्यक्रम को प्रताप कटियार महतो ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में प्रताप कटियार महतो, श्यामल दास, रितेश कुमार पिंटू, जय किशन बिरुली, कामेश्वर विश्वकर्मा, राकेश पोद्दार, दुर्योधन पान, उज्जवल रक्षित, द्वारिका शर्मा, मंगल पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

