Search

 
 
 

Chaibasa News: भाजपा ने पदयात्रा निकाल किया प्रदर्शन, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Chaibasa News: घेराव कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता गौशाला चौक पर एकत्र हुए. यहां से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली. हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे.
 
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता

Shambhu Kumar

Chaibasa News: जेपीएससी- जेएसएससी की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने और छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा ने प्रदर्शन किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


घेराव कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता गौशाला चौक पर एकत्र हुए. यहां से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली. हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के जरिए जेपीएससी- जेएसएससी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई. 


प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से छात्रों के हित में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, भाजपा की पश्चिमी सिंहभूम जिला संगठन प्रभारी विनय जायसवाल, भूषण पाट पिंगुवा, जेबी तुबिद, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, संजय पांडेय, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, विजय गागराई, चंदन झा, अमेश प्रधान, मालती गिलुवा, सभी मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही