Search

 
 
 

Chaibasa News : नोवामुंडी में प्रखंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित

Nowamundi News : कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, शिक्षा, बाल संरक्षण और सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना था.
 
प्रखंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस कार्यक्रम
  • बच्चों की जागरूकता के लिए लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी के स्टॉल

Amit Kumar

 

Nowamundi News : अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नोवामुंडी में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एस्पायर संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी सहित बाल मंच से जुड़े कार्यकर्ता व अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, शिक्षा, बाल संरक्षण और सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने, शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और नई चीजों को समझने की जिज्ञासा पैदा करने के उद्देश्य से विभिन्न विज्ञान प्रदर्शनी के स्टॉल लगाए गए.

 

इन स्टॉलों के माध्यम से बच्चों को विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, प्रयोगों और नई जानकारियों से अवगत कराया गया. बच्चों ने विज्ञान से जुड़े प्रयोगों को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की. इससे उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक रूप से सीखने और समझने का अवसर मिला.

 

आयोजकों ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और सवाल पूछने की आदत विकसित करना जरूरी है. ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई चीजों को सीखने का अवसर मिलता है.

 

विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उपयोग हमारे दैनिक जीवन में भी होता है.कार्यक्रम में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और बाल संरक्षण को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया. साथ ही बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शिक्षा के माध्यम से भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया गया.

 

इस अवसर पर बच्चों की सक्रिय भागीदारी, उनकी जिज्ञासा और सीखने के उत्साह को प्रोत्साहित किया गया. आयोजकों ने कहा कि बच्चों को बेहतर अवसर और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत की जा सकती है.इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षाएं व छात्र छात्राएं मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही