Shambhu Kumar
Chaibasa News: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया.
इसे भी पढ़ें:
शिविर में जन वितरण प्रणाली के डीलरों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहिया, शिक्षकों, रोजगार सेवकों, पंचायत सचिवों समेत विभिन्न विभागों के कर्मियों ने रक्तदान किया. इस दौरान लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया. आयोजकों ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे शिविरों के माध्यम से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है.
रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट-चक्रधरपुर श्रुति राज लक्ष्मी एवं अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जे.जे. मुंडू ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र, कॉफी मग और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया.
एसडीओ श्रुति राज लक्ष्मी ने कहा कि रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं पात्र लोगों को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

