Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोटका संथाल बस्ती में गुरुवार को तालाब से शव बरामद किया गया. हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है. तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. बताया जाता है कि कुछ ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी में तैरते हुए देखा. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. तालाब के किनारे पैंट और शर्ट भी रखे हुए मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि ये कपड़े मृतक के हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें -
डूबने से मौत होने की आशंका
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि संभवतः व्यक्ति शौच के लिए तालाब की ओर गया होगा. इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया होगा, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई होगी. मृतक की पहचान नहीं होने के कारण घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

