Search

 
 
 

Chaibasa News: गुवा के कारो नदी में डूबे 13 वर्षीय बच्चे का मिला शव, खेलने के दौरान फिसला था पैर

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कारो नदी में रविवार दोपहर को खेलने के दौरान पैर फिसलने से लापता हुए 13 वर्षीय पावन कुमार पान का शव मंगलवार देर शाम काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया.
 
कारो नदी में डूबे 13 वर्षीय बच्चे पावन कुमार पान का शव मिला

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कारो नदी में रविवार दोपहर को खेलने के दौरान पैर फिसलने से लापता हुए 13 वर्षीय पावन कुमार पान का शव मंगलवार देर शाम काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया. मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने बच्चे के शव को नुइया गांव स्थित फुरफुरी नगर के टोला के समीप से गुजरी नदी में देखा. 


ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही गुवा पुलिस व रेस्क्यू टीम ने नदी से शव को बाहर निकाला. नदी का जल स्तर बढ़ा होने व तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू टीम को शव निकालने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा. 

 

चाईबासा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


मंगलवार देर शाम लगभग 7 बजकर 15 मिनट बजे रस्सी के सहारे बच्चे के शव को बाहर निकाला गया. नदी में तीन दिनों से शव होने के कारण शव पानी में पूरी तरह फूल गया था. इधर शव बरामद होने के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है. पुलिस कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को चाईबासा के सदर अस्पताल भेजेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही