Search

 
 
 

Chaibasa News : बुजर्ग महिला का शव नाले के बरामद, तीन दिनों से थी लापता

श्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को काठभारी नाले के पास से एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया. मृ
 

Chaibasa (Shambhu Kumar):पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को काठभारी नाले के पास से एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया. मृतका की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के बहालदा थाना क्षेत्र अंतर्गत दलकी गांव निवासी 60 वर्षीय लोमबा पिंगुवा के रूप में हुई है.सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

 

 

पुलिस शव को मंगलवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा लाई. हालांकि शव काफी सड़-गल चुका था, जिसके कारण चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया.

 

मृतका के परिजनों ने बताया कि लोमबा पिंगुवा शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटीं.परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

 

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि काठभारी नाला के पास एक महिला का शव पड़ा है.सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान लोमबा पिंगुवा के रूप में की.

 

वहीं तांतनगर पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला की मौत दो-तीन दिन पहले नाला के पास गिरने से हुई होगी.शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही