Search

 
 
 

Chaibasa News: गुवा के कारो नदी में पत्थर से बंधा मिला कबाड़ी व्यवसायी का शव, हत्या की आशंका

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र की कारो नदी से रविवार को एक कबाड़ी व्यवसायी का शव बड़े पत्थर से बंधा मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र की कारो नदी से रविवार को एक कबाड़ी व्यवसायी का शव बड़े पत्थर से बंधा मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नदी से बाहर निकलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Uploaded Image
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा निवासी करीब 39 वर्षीय कुर्मान शेख के रूप में हुई है. वह गुवा बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोहे का कबाड़ खरीदने का व्यवसाय करता था. कुर्मान शेख गुवा थाना क्षेत्र के हिरजीहाटिंग में एक किराए के मकान में अपने साथी अल्ताफ शेख के साथ रह रहा था. 

 

इसे भी पढ़ें:

 


स्थानीय लोगों ने बताया कि अल्ताफ शेख शनिवार दोपहर जनशताब्दी एक्सप्रेस से अपने घर मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गया था. वहीं, कुर्मान शेख को शनिवार रात करीब आठ बजे तक इलाके में देखा गया था. इसके बाद रविवार सुबह कारो नदी किनारे उसका शव बरामद हुआ, जिसे एक बड़े पत्थर से बांधकर पानी में डुबो दिया गया था. 


प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि किसी भारी पत्थर या ठोस वस्तु से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई. इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को नदी में फेंक दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों तथा आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही