Search

 
 
 

Chaibasa News: सुजल ग्राम संवाद में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा बोरोडोरो गांव, 28 अक्टूबर को कार्यक्रम

Chaibasa News: 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सुजल ग्राम संवाद में चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत ईटोर पंचायत का बोरोडोरो गांव झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा. मंगलवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा उपायुक्त मनीष कुमार बोरोडोरो गांव पहुंचकर लिया.
 
निर्देश देते डीसी मनीष कुमार
  • उपायुक्त मनीष कुमार ने गांव पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Shambhu Kumar

Chaibasa News: जल जीवन मिशन के तहत आयोजित होने वाले सुजल ग्राम संवाद के 12वें संस्करण में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत ईटोर पंचायत का बोरोडोरो गांव झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा. 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में गांव के प्रतिनिधि, जलसहिया और अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे.


इसे भी पढ़ें:


मंगलवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा उपायुक्त मनीष कुमार बोरोडोरो गांव पहुंचकर लिया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सुचारु संचालन और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ जलापूर्ति योजनाओं का प्रभावी संचालन और रखरखाव करना है. इसके लिए सामुदायिक भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है. 


सुजल ग्राम संवाद ग्रामीणों को अपने अनुभव साझा करने और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने का अवसर प्रदान करता है. उन्होंने बताया कि संवाद के दौरान जल सेवा आकलन एवं जल अर्पण गतिविधियों के तहत ग्रामीण पेयजल सेवाओं की स्थिति, जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन और समुदाय की भूमिका पर चर्चा होगी. इसका उद्देश्य स्थानीय अनुभवों और सुझावों के माध्यम से पेयजल सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं टिकाऊ बनाना है.


उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर बोरोडोरो गांव का चयन जिले के लिए गौरव की बात है. उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा जलस्रोतों के संरक्षण, पेयजल की सुरक्षा और जलापूर्ति योजनाओं के सतत संचालन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश दिया. 

 

इस दौरान पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के एसडीओ सिद्धांत कंडूलना समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही