Search

 
 
 

Chaibasa News: बंदगांव में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान, BDO ने जागरूकता रथ किया रवाना

पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड मुख्यालय से सोमवार को चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत जागरूकता रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ प्रखंड की सभी 13 पंचायतों के गांवों में भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर जागरूक करेगा.
 

Shambhu Kumar
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड मुख्यालय से सोमवार को चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत जागरूकता रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ प्रखंड की सभी 13 पंचायतों के गांवों में भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर जागरूक करेगा. 


अभियान के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों एवं ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, एनीमिया, मासिक धर्म स्वच्छता तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी. साथ ही लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं को छिपाने के बजाय समय पर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा. 


इस अवसर पर बीडीओ भीषम कुमार ने कहा कि चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. कई बार जानकारी के अभाव और सामाजिक संकोच के कारण लोग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को साझा नहीं करते, जिससे गंभीर परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं. यह जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देगा और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा. 


उन्होंने कहा कि प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए इस प्रकार के अभियान अत्यंत आवश्यक हैं. अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी विभिन्न पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी.


इस मौके पर प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी सदानंद होता, राजेश पहाड़िया, पवन कुमार, विजय जोंकों, राजू कुमार समेत सभी ब्लॉक कर्मी, अंचल कर्मी, सभी पंचायत सेवक, जनसेवक, जल सहिया उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही