Search

 
 
 

Chaibasa News: चाईबासा पुलिस ने बरामद किए 48 गुम मोबाइल, CEIR पोर्टल की रही अहम भूमिका

Chaibasa News: पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा संचार साथी ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इससे तकनीकी प्रक्रिया के जरिए मोबाइल की पहचान और बरामदगी में मदद मिलती है.
 
लोगों को मिले उनके गुम मोबाइल

Shambhu Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए मोबाइलों में से 48 फोन बरामद किए हैं. मोबाइल फोन बरामदगी में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और तकनीकी अनुसंधान की भूमिका अहम रही. पुलिस ने बरामद किए गए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिया.

 

इसे भी पढ़ें:


बरामद मोबाइल फोन पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी, प्रशिक्षु आईपीएस राजकुमार जयराजू, एएसपी राहुल देव बड़ाईक और संबंधित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में धारकों को सौंपे गए. लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे.

 
पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा संचार साथी ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इससे तकनीकी प्रक्रिया के जरिए मोबाइल की पहचान और बरामदगी में मदद मिलती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही