Search

 
 
 

Chaibasa News : चक्रधरपुर बना झारखंड का पहला विधानसभा क्षेत्र, SIR के तहत शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन

पश्चिमी सिंहभूम जिले ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 एसआईआर के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Chaibasa (Shambhu Kumar):पश्चिमी सिंहभूम जिले ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 एसआईआर के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. जिले के 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र ने गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर झारखंड का पहला विधानसभा क्षेत्र बनने का गौरव प्राप्त किया है.

 

इस उपलब्धि पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने गुरुवार को सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ और पर्यवेक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम की प्रतिबद्धता, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का समयबद्ध व त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ और विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

 

Uploaded Image

इधर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन कार्यालय के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे पहले शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा होना जिले की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, टीम भावना और निर्वाचन कार्यों के प्रति समर्पण को दर्शाता है.

 

उपायुक्त ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकतम शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके. उन्होंने जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मियों से भी निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने का आह्वान किया. साथ ही कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही