Search

 
 
 

Chaibasa News: कचरा प्रबंधन को लेकर चक्रधरपुर नगर परिषद की बैठक, शहर को साफ रखने पर जोर

चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में कचरा प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को बैठक हुई. बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा के अलावा सभी वार्डों के वार्ड पार्षद शामिल हुए.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में कचरा प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को बैठक हुई. बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा के अलावा सभी वार्डों के वार्ड पार्षद शामिल हुए. बैठक में झारखंड सरकार द्वारा जारी निर्देशों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.


जहां विशेष रूप से घर से ही कचरे को अलग-अलग करना, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. बैठक के दौरान बताया गया कि सोर्स सेग्रिगेशन (घर से ही कचरे को अलग) को सफल बनाने के लिए नगर परिषद क्षेत्र में चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन—नीला, हरा, पीला और लाल—वितरित किए जाएंगे. 


इन डस्टबिनों के माध्यम से सूखा, गीला, पुनर्चक्रण योग्य तथा विशेष श्रेणी के कचरे का अलग-अलग संग्रहण किया जाएगा. इससे कचरा प्रबंधन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और वैज्ञानिक बन सकेगी. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप वार्ड पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में सोर्स सेग्रिगेशन शिक्षा अभियान का प्रमुख संचालक बनाया गया है. उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग करना, स्वच्छता के महत्व तथा कचरा प्रबंधन नियमों के प्रति जागरूक करें.


साथ ही सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने को कहा गया. इस मौके पर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्ड के पार्षद व नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही