Search

 
 
 

Chaibasa News: DC-SP ने की समीक्षा बैठक, आत्मसर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर दिए कई निर्देश

श्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में सोमवार को जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास एवं उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा बैठक हुई
 

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में सोमवार को जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास एवं उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में हाल के समय में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी योजनाओं एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई. 

 

इस दौरान आवश्यक सहायता एवं पुनर्वास मद में राशि उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय से मांग भेजने का निर्णय भी लिया गया. डीसी एवं एसपी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिवारों को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए. विशेष रूप से कन्यादान योजना और मंईया सम्मान योजना का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.


बैठक में आत्मसमर्पित नक्सलियों को विभिन्न बीमा योजनाओं से आच्छादित करने तथा आवश्यक लाभ प्रदान करने पर भी बल दिया गया. वहीं, उनके परिवार की महिला सदस्यों को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से जोड़कर स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही गई. 


डीसी और एसपी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनर्वास, सामाजिक मुख्यधारा में सहभागिता और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि योजनाओं का लाभ समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लाभुकों तक पहुंच सके.

 

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.़

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही